चौथे दादा गुरुदेव अकबर प्रतिबोधक क्रियोद्धारक आचार्य भगवन्त श्री जिनचन्द्रसूरीश्वरजी महाराज साहब की दीक्षा स्थली भोपालगढ नगर में जीर्णोद्धारित दादावाडी की प्रतिष्ठा 11 मई 2013 को पूज्य आचार्य भगवंत श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब के शिष्य पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी महाराजसाहब, पूज्य मुनि श्री मेहुलप्रभसागरजी म. आदि साधु साध्वी मंडल की परम पावन निश्रा में अत्यन्त उल्लास एवं आनन्द के साथ संपन्न हुई।
प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूजनीया पाश्र्वमणि तीर्थ प्रेरिका गण रत्ना साध्वी श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. की शिष्या पूजनीया साध्वी श्री प्रियरंजनाश्रीजी म., पू. साध्वी श्री प्रियदिव्यांजनाश्रीजी म., पू. साध्वी श्रीप्रियशुभांजनाश्रीजी म.एवं पूजनीया प्रखर व्याख्यात्री साध्वी श्री हेमप्रभाश्रीजी म.सा. की शिष्या पूजनीया साध्वी श्री श्रद्धांजनाश्रीजी म., पू. साध्वी श्री दीपमालाश्रीजी म., पू. साध्वी श्री कल्याणमालाश्रीजी म. आदि साध्वी मंडल का पावन सानिध्य उपलब्ध् हुआ।
इस दादावाडी का जीर्णोद्धार श्री जिनदत्त कुशलसूरि खरतरगच्छ पेढी, पालीताणा द्वारा करवाया गया।
प्रतिष्ठा के निमित्त पूज्य गुरुभगवंतों का नगर प्रवेश ता. 5 मई को संपन्न हुआ। ता. 7 मई को कुंभस्थापना आदि वििध विधान प्रारंभ हुए। ता. 10 मई को दीक्षा कल्याणक का भव्य वरघोडा आयोजित हुआ। ता. 11 मई को शुभ मुहूत्र्त में मूलनायक श्री सीमंधरस्वामी, मुनिसुव्रतस्वामी, केशरियानाथ प्रभु एवं मूलनायक दादा जिनचन्द्रसूरि, दादा जिनदत्तसूरि, मणिधारी दादा जिनचन्द्रसूरि, दादा जिनकुशलसूरि व नाकोडा भैरव, अंबिकादेवी एवं महालक्ष्मी देवी की प्रतिमाऐं बिराजमान की गई। ता. 12 मई को द्वारोद्घाटन के साथसमारोह संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा अवसर पर स्थानीय सांसद श्री बद्रीरामजी जाखड का आगमन हुआ। उनका पेढी की ओर से बहुमान किया गया।
इस प्रतिष्ठा महोत्सव की सबसे बडी विशेषता यह रही कि पिछले सात वर्षों से भोपालगढ श्री संघ में जोपारस्परिक विवाद चल रहा था, वह विवाद पूज्यश्री की प्रेरणा, उनके प्रवचनों से समाप्त हो गया। पूरा संघ- मंदिरमार्गी, स्थानकवासी एवं तेरापंथी संघ एक हो गया। लोगों के उद्गार रहे कि यह दादा गुरुदेव के चमत्कार एवं पूज्यश्री की प्रेरणा का ही परिणाम रहा कि संघ में एकता स्थापित हो गई। इस प्रतिष्ठा में सकल श्री संघ भोपालगढ का पूरा योगदान रहा।
इस अंजनशलाका प्रतिष्ठा के लिये श्री जैन रत्न उच्च माध्यमिक विद्यालय, भोपालगढ का पूरा पूरा सहयोग रहा। स्कूल परिसर, मैदान सब प्रतिष्ठा हेतु उपलब्ध् कराया। पेढी की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति का अभिनंदन किया गया।
इस दादावाडी के जीर्णोद्धार में संयोजक पेढी के ट्रस्टी ब्यावर निवासी श्री दीपचंदजी कोठारी का पूरा योगदान रहा। उन्होंने पूरा समय देकर इस कार्य को संपन्न करवाया। साथ ही भोपालगढ निवासी श्री ज्ञानचंदजी मुणोत का भी विशेष सहयोग रहा। इस दादावाडी का भव्य निर्माण करने वाले सोमपुरा श्री विनोद घनश्यामजी शर्माभीनमाल वालों का चैन पहना कर बहुमान किया गया। स्थानकवासी संघ के आगेवान श्री पुण्यवानचंदजी ओस्तवाल ने पूज्यश्री के आगमन को भोपालगढ नगर के लिये स्वर्णिम उत्सव बताया। उन्होंने कहा- पूज्यश्री मरूधर मणि ही नहीं बल्कि मरूधर के मुकुट मणि है। आपके आगमन से हमारे संघ में एकता का जोवातावरण निर्मित हुआ है, उससे निश्चित ही यह प्रतिष्ठा सदा सदा के लिये स्मरणीय हो गई है।



No comments:
Post a Comment